पौड़ी : आज 3 मई को डीसीआर पौड़ी द्वारा फायर स्टेशन पौड़ी को सूचना प्राप्त हुई कि बी.जी.आर. कॉलेज परिसर में खड़े कुछ वाहनों पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है और गाडियां दबी हुई हैं। सूचना मिलते ही फायर यूनिट बिना विलंब किए आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि रात्री में हुए तेज आंधी-तूफान के चलते कॉलेज परिसर में खड़े वाहनों के ऊपर दो बड़े एवं भारी पेड़ गिर गए थे, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। फायर यूनिट टीम द्वारा सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए “वुडन कटर” मशीन का प्रयोग कर गिरे पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटा गया, जिससे वहानों को बिना अतिरिक्त नुकसान पहुंचाए सुरक्षित हटाया जा सके। टीम की कड़ी मेहनत और समन्वय के बाद पेड़ों को पूरी तरह हटा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन दोनों वाहन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
क्षतिग्रस्त वाहनों का विवरण
- शूरवीर चंद्र, निवासी-कांडे गांव, पौड़ी
- वाहन संख्या: UK12C7323 (Swift VXI)
- प्रोफेसर अनीता रूडोला, निवासी- श्रीनगर रोड, पौड़ी
- वाहन संख्या: UK07DY5888 (Alto)

More Stories
देवभूमि माटी गौरव सम्मान समारोह में चमकी उत्तराखंड की प्रतिभाओं की अनूठी आभा
उत्तराखण्ड में सूचीबद्ध न्यूज पोर्टलों को जल्द जारी होंगे सम्मानजनक राशि के विज्ञापन, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मांग पर लगी मुहर
मुख्यमंत्री धामी ने निभाया ‘प्रदेश के बेटे’ का फर्ज, वरिष्ठजनों के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं का दिलाया भरोसा