देहरादून। चारधाम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों तथा पैदल मार्ग पर यात्रियों की आवाजाही रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 4:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि रात्रि के समय किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। हालांकि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं और सामग्री के परिवहन से जुड़े वाहनों को छूट प्रदान की जाएगी।
प्रशासन ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं, जिससे सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन सुनिश्चित किया जा सके।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोले- भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, 33 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली
ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी: सीएम धामी
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी