पौड़ी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में प्राविधिक स्वयंसेवकों/अधिकार मित्रों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी पीएलवी द्वारा माह के दौरान किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गयी।
सचिव ने स्वयंसेवकों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि वे विधिक सेवा से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और पात्र व्यक्तियों तक निःशुल्क विधिक सहायता सुनिश्चित करें। उन्होंने जागरुकता शिविरों के आयोजन करते हुए कहा कि आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही मई 2026 की कार्ययोजना के अनुसार कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नियमित प्रतिवेदन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता गजेंद्र सिंह रावत सहित सभी प्राविधिक स्वयंसेवक/अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बोले- भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, 33 हजार से अधिक युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली
ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय फिल्म परियोजना की शूटिंग से उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी: सीएम धामी
त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन तेज, राजपुर रोड के नामी कैफे-रेस्टोरेंट में छापेमारी