गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लाॅक के निजमुला घाटी के भनाली तोक में बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के प्रभावित 30 भेड़पालकों को 16 लाख 52 हजार की सहायता राशि के चैक वितरित किए गए।
चमोली जिले के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से मारी गई बकरियों के पालकों को जिला प्रशासन ने राहत राशि वितरित की। राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे ने भेड़पालकों को राहत राशि के चैक प्रदान किए गए।
बताते चलें कि बीती 4 मई को जनपद के गौणा गांव के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 30 भेड़पालकों की 413 बकरियां मर गई थी। इस पर जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर वन विभाग और तहसील प्रशासन की टीम की ओर से घटना की जांच कर रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। इसके आधार पर जिला प्रशासन की ओर से 30 भेड़पालकों को 16 लाख 52 हजार की राहत राशि चैक के माध्यम से वितरित की गई।
इस दौरान तहसीलदार दिप्ती शिखा, हुकम सिंह, राकेश सिंह, बादर सिंह, सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, मदन लाल, देवी लाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज