कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय द्वारा निर्गत NBW सम्बन्धित फौ०वा०सं०- 48/2025, धारा 125(3) सीआरपीसी से संबंधित वारण्टी अभियुक्त वेदप्रकाश को जनपद देहरादून से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता वारण्टी
- वेदप्रकाश, निवासी- धुमाकोट, जनपद पौड़ी गढ़वाल उम्र 38 वर्ष, हाल निवासी- देहरादून।

More Stories
26 साल बाद भी नहीं बनी नीति, बेरोजगार लैब टेक्नोलॉजिस्टों का फूटा गुस्सा; “सरकार जवाब दे – आखिर कब मिलेगा रोजगार?” 19 मई को सचिवालय कूच और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
कोटद्वार में ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चालकों पर कार्रवाई, सड़क पर खुद उतरे एसडीएम संदीप कुमार
भारत के बच्चों को भोजन के अलावा भी और चीजों की आवश्यकता है