गोपेश्वर (चमोली)। सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित यूईटी प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। प्रवेश प्रक्रिया अभ्यर्थियों के प्राप्तांकों की मेरिट के आधार पर की जाएगी।
प्राचार्य डा. राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजीकरण की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू हो गई है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी समर्थ पोर्टल और एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं। बताया कि एलएलबी में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के स्नातक में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक, ओबीसी वर्ग के लिए 42 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है।

More Stories
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
महिला सशक्तीकरण की दिशा में धामी सरकार के प्रयासों को मिली नई पहचान, 30% आरक्षण से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक बढ़े आत्मनिर्भरता के कदम
नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई