कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय से प्राप्त गैर-जमानती वारंट (NBW) की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित की जाए तथा वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए न्यायालय द्वारा निर्गत NBW सम्बन्धित मु0अ0सं0 -69/2025, धारा -117(2) BNS से संबंधित वारण्टी अभियुक्त अजय शर्मा, निवासी- संगलाकोटी सतपुली को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायलय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पात वारण्टी
- अजय शर्मा, निवासी- संगलाकोटी सतपुली, पौड़ी गढ़वाल।

More Stories
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
अंकिता भंडारी केस में उर्मिला और सुरेश राठौड़ CBI कोर्ट में पेश, नार्को टेस्ट को तैयार
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित