उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
महिला सशक्तीकरण की दिशा में धामी सरकार के प्रयासों को मिली नई पहचान, 30% आरक्षण से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक बढ़े आत्मनिर्भरता के कदम
नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
कर्णप्रयाग (चमोली) । नगर क्षेत्र में लगातार लग रहे जाम से यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उमा तिराहा चौक से उमा लॉज तक करीब 500 मीटर क्षेत्र में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार गांधीनगर के पास बदरीनाथ हाईवे पर सड़क उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी होने के कारण जाम की स्थिति और गंभीर हो रही है। सड़क के संकरे और पथरीले हिस्सों में वाहनों की आवाजाही धीमी होने से लंबे समय तक वाहन फंसे रह रहे हैं।
जाम के चलते धूप में घंटों फंसे यात्रियों का धैर्य जवाब देने लगा है। वहीं पुलिस प्रशासन उमा तिराहा से गांधीनगर तक यातायात सुचारू कराने में जुटा हुआ है, लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है।
स्थानीय निवासी मनोज, अतुल, दीपेंद्र, सौरभ, आशीष और अरुण ने नगर पालिका एवं प्रशासन से कर्णप्रयाग नगर में स्थायी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कर जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
More Stories