- भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर साझा की आध्यात्मिक अनुभूति, यात्रा व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था की सराहना
गोपेश्वर (चमोली)। फिल्म अभिनेता, कवि एवं लेखक डा. आशुतोष राणा ने को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर आध्यात्मिक अनुभूति साझा की। उन्होंने कहा कि पुष्कर मास में चारधाम यात्रा करना परम सौभाग्य और कल्याण का मार्ग है। भगवान बदरीविशाल के दर्शनों के उपरांत राणा ने कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए अविस्मरणीय रहा। उन्होंने बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के बावजूद प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। पुलिस और सुरक्षा बलों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मी श्रद्धालुओं और भगवान के बीच अवरोध नहीं, बल्कि सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।

More Stories
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
अंकिता भंडारी केस में उर्मिला और सुरेश राठौड़ CBI कोर्ट में पेश, नार्को टेस्ट को तैयार
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित