देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने देहरादून स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगने की घटना को अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक बताया है।
घटना से प्रभावित लोगों से भेंट करने के उपरांत स्वास्थ्य मंत्री ने पैनेसिया हॉस्पिटल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
मंत्री ने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रभावित मरीजों को बेहतर उपचार एवं हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही प्रशासन द्वारा पूरे मामले की सतत निगरानी रखी जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
महिला सशक्तीकरण की दिशा में धामी सरकार के प्रयासों को मिली नई पहचान, 30% आरक्षण से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक बढ़े आत्मनिर्भरता के कदम
नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई