गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम से चार किमी पीछे कंचनगंगा पर हिमस्खलन होने की घटना सामने आई थी। हालांकि यह हिमस्खलन घाटी क्षेत्र में ही रूक गया। इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने हिमस्खलन को लेकर अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
डीएम ने कहा कि कंचनगंगा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन से किसी प्रकार की जनहानि अथवा संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है तथा इस प्रकार की घटनाएं समय-समय पर होती रहती हैं। संबंधित स्थान पर हिमस्खलन सड़क तक नहीं पहुंचा और खाई क्षेत्र में ही रुक गया। इससे यातायात एवं आम जनजीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें। प्रशासन क्षेत्र में नजर बनाए हुए है। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है।

More Stories
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग