श्रीनगर : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। नशे की सप्लाई चेन को ध्वस्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात सघन चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 28 मई को क्षेत्राधिकारी सदर/श्रीनगर तपेश कुमार के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में श्रीनगर पुलिस द्वारा चैकिग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए एनआईटी श्रीनगर के समीप एक संदिग्ध प्रतीत हुए युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 4.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त लक्की भंडारी निवासी भक्तियाना, श्रीनगर को मौके पर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में कोतवाली श्रीनगर में अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0-36/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पूछताछ एवं आपराधिक इतिहास की जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम द्वारा यह जांच की जा रही है कि बरामद स्मैक की आपूर्ति किस स्रोत से की गई और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
- लक्की भंडारी (उम्र 26 वर्ष), नवासी- भक्तियाना श्रीनगर।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-36/2026, धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट
बरामद माल
- कुल 04.13 ग्राम स्मैक ( कीमत लगभग 1,24,000 रू0/-)
आपराधिक इतिहास
- मु0अ0सं0-22/2017 धारा 8/21एनडीपीएस एक्ट बनाम लक्की भंडारी
- मु0अ0सं0-15/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम लक्की भंडारी

More Stories
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए युवाओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
महिला सशक्तीकरण की दिशा में धामी सरकार के प्रयासों को मिली नई पहचान, 30% आरक्षण से लेकर ‘लखपति दीदी’ तक बढ़े आत्मनिर्भरता के कदम
नंदा की डोलियों का पड़ावों पर हुआ स्वागत, जागरों से दी अगले पड़ाव की विदाई