देहरादून। राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। प्रदेशभर से आए शिक्षकों ने देहरादून में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलनरत शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। कई बार मांगें उठाने और ज्ञापन सौंपने के बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है।
शिक्षकों की प्रमुख मांगों में टीईटी अनिवार्यता से स्थायी छूट, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सेवाकाल में तीन पदोन्नति, पारदर्शी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना तथा 17140 वेतनमान की वसूली पर रोक शामिल हैं।
संघ पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर न करे। उन्होंने साफ किया कि अब शिक्षक अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और पीछे हटने वाले नहीं हैं।
इसी कड़ी में 8 जून को देहरादून में प्रदेशभर के शिक्षक विशाल ‘गर्जना रैली’ निकालेंगे और सचिवालय का घेराव करेंगे। संगठन का दावा है कि इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेंगे। शिक्षकों ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

More Stories
प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन
पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट होगा दोगुना
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात