हरिद्वार : जिला पंचायत राज अधिकारी, हरिद्वार अतुल प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों के बावजूद संबंधित सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) द्वारा अपेक्षित सूचनाएं समय पर उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। साथ ही, स्वच्छता एवं कूड़ा निस्तारण से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी में भी लापरवाही पाई गई। उन्होंने बताया कि स्वजल के अंतर्गत विकास खंडों को उपलब्ध कराए गए वाहनों का रोस्टर के अनुसार उपयोग सुनिश्चित नहीं किया गया तथा ग्राम पंचायतों में सूखे कूड़े के संग्रहण संबंधी आदेशों का समुचित अनुपालन एवं अनुश्रवण भी नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त, नियमित रूप से सूचनाएं उपलब्ध न कराए जाने के कारण प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। उक्त लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जनपद हरिद्वार के सभी 06 सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के माह मई, 2026 के वेतन आहरण पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भविष्य में कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त