नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी को तमिलनाडु में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने मंगलवार को नितिन नवीन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था, जिसके बाद उन्हें मनाने की कोशिशें लगातार जारी थीं।
भाजपा नेतृत्व पिछले कुछ दिनों से यह दावा कर रहा था कि तमिलनाडु इकाई में कोई मतभेद नहीं है और के. अन्नामलाई न तो पार्टी छोड़ रहे हैं और न ही किसी नई राजनीतिक पार्टी के गठन की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अब उनके इस्तीफे को आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
अन्नामलाई के इस्तीफे को भाजपा के लिए दक्षिण भारत, खासकर तमिलनाडु में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। फिलहाल पार्टी की ओर से उनके भविष्य की राजनीतिक रणनीति और आगे की भूमिका को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

More Stories
उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी बैंक की खुलेंगी 34 नई शाखाएं, सहकारी बैंकों के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेंगी बैंकिंग सेवाएं – धन सिंह
फिजियोथेरेपिस्टों की रिक्तियों पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र भर्ती की उठाई मांग
मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं – अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी