रुड़की : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचन्द्र शेट के आवास परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने उप जिलाधिकारी भगवानपुर, तहसीलदार रुड़की एवं अपर तहसीलदार रुड़की के साथ मिलकर पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के महत्व पर बल देते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया गया तथा सभी नागरिकों से पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।



More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त