रानीखेत (अल्मोड़ा)। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सोनी बिनसर के पास एक डस्टर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
एसडीआरएफ के अनुसार दुर्घटना बीती रात हुई थी। वाहन में दो लोग सवार थे, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उप निरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में एसडीआरएफ पोस्ट भिकियासैंण की टीम ने दुर्गम भूभाग और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला।
मृतकों में जीवन चंद्र जोशी (पुत्र पूरन सिंह जोशी), निवासी हल्द्वानी की पहचान हो चुकी है, जबकि दूसरे मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन