- फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ
देहरादून : जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में जुटे बूथ लेवल अधिकारी के साथ हुई अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रूख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर किसी BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले सामने आते हैं तो उसपर कड़ा एक्शन लिया जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य गतिमान है। ऐसे में बूथ लेवल ऑफिसर कठिन परिश्रम के साथ इस कार्य को कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि BLO के साथ असमाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता जैसे मामले फ़ील्ड स्टाफ के मनोबल को गिराने का कार्य करते है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के मतदाताओं से अपील की है कि सभी नागरिक, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में तैनात बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ का सहयोग करें ।

More Stories
धामी सरकार का स्वास्थ्य शिक्षा पर बड़ा फोकस, सेलाकुई विश्वविद्यालय को ₹20.55 करोड़ की पांच योजनाओं की सौगात
विधानसभा चुनाव-2027ः देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम की तकनीकी जांच, डीएम ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन