सतपुली : आज 28 जून को सांय थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि सतपुली मल्ली के समीप एक बोल्डर बोलेरो वाहन संख्या UP 16EU 7595 पर गिर गया है इस सूचना पर थानाध्यक्ष सतपुली पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कार्य हेतु एसडीआरएफ टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जहां पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कटर की सहायता से काट कर घायलों को निकाल कर अस्पताल भेजा गया जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। इस वाहन में कुल तीन व्यक्ति सवार थे, जिनमें एक व्यक्ति श्रीकांत निवासी दिल्ली उम्र 45 वर्ष की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य व्यक्ति उदय उम्र 40 वर्ष और सरनजीत उम्र 60 वर्ष निवासी दिल्ली घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सभी व्यक्ति दिल्ली से धारी देवी मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान सतपुली के निकट अचानक एक बोल्डर वाहन पर गिर गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।
मृतक का नाम व पता :
- श्रीकांत पुत्र माधवन, उम्र 45 वर्ष, निवासी बी-4/201 बी, केशवपुरम, दिल्ली, मूल निवासी केरल।
घायलों का नाम व पता :
- उदय पुत्र रतन, उम्र 40 वर्ष, निवासी पश्चिम बंगाल, हाल निवासी दिल्ली
- सरनजीत पुत्र भगवान सिंह, उम्र 61 वर्ष, निवासी जहांगीरपुर, दिल्ली।

More Stories
दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें