देवप्रयाग। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मलेथा में हर साल की तरह इस बार भी एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे लगभग 650 शिक्षकों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
मलेथा में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत रीढ़ हैं। उनके सही मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है और एक सशक्त समाज का निर्माण होता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षकों का सम्मान करना पूरे समाज की नैतिक जिम्मेदारी है।
समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में देवप्रयाग ब्लॉक अध्यक्ष धनवीर रमोला, कीर्तिनगर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कठैत, मंत्री अजय कुमार, मंच संचालक राजेश सेमवाल, देवेंद्र बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष ममता देवी, नगर पंचायत कीर्तिनगर अध्यक्ष राकेश मोहन मैठानी, मंडल अध्यक्ष विकास मेहरा, कविता बिष्ट, कुलदीप रावत और मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत सहित कई वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के समापन पर सम्मानित हुए सभी शिक्षकों ने विधायक विनोद कंडारी की इस पहल की सराहना की और उनका आभार व्यक्त किया।

More Stories
पात्र बुजुर्गों को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए सितंबर में चलेगा विशेष अभियान
बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र