उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण) : सडक दुर्घटनाओ पर अंकुश हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। यातायात पुलिस द्वारा यातायात उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह चुफ़ाल के नेतृत्व में मातली व चिन्यालीसौड क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध MV Act के अंतर्गत कार्रवाई की गयी। चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा 18 लोगों के खिलाफ MV Act में कार्रवाई की गयी है, ड्रिंक एंड ड्राइव करने पर 1 ट्रक को सीज किया गया जबकि ओवर स्पीडिंग में 4, ओवरलोडिंग में 2 तथा अन्य यातायात नियमों का उलंघन करने पर 11 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गयी।




More Stories
अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, पछवादून क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण, नियम विरुद्ध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा आधुनिक तकनीकी उपकरणों का सुदृढ़ आधार, प्रधानमंत्री निधि के अंतर्गत प्रदेश को उपलब्ध होंगी 4 एमआरआई, 5 डिजिटल मैमोग्राफी एवं 75 एआई-सक्षम हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीनें