देहरादून : भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत प्रदेश से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। शनिवार को कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने छात्रों को जापान के लिए रवाना किया। भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से 9 छात्राओं का चयन हुआ है। जापानी भाषा का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन छात्राओं का चयन हुआ है। बता दें कि जापानी भाषा का प्रशिक्षण लेने के लिए उत्तराखंड सरकार दे सब्सिडी दे रही है। आपको बता दें कि भारत जापान तकनीकी इंटर्न कार्यकर्म के तहत पूर्व में भी 23 युवाओं को जापान में नौकरी मिल चुकी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है। सभी छात्राओं का एक से लेकर डेढ़ लाख रुपए मासिक वेतन पर चयन हुआ है।

More Stories
29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, युवा समय रहते करें पंजीकरण
जनता मिलन में सड़क, बिजली, पेंशन के मुद्दे छाए
कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर आप का हमला, सरकार को घेरा