पोखरी (चमोली)। राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष पर उप कोषागार पाखरी की ओर से देवर वल्ला की 101 वर्षीय शुक्री देवी को सम्मानित किया गया। उप कोषागार की ओर से आयोजित पेंशनर्स जागरूकता शिविर में देवर वल्ला की 101 वर्षीय वरिष्ठ पेंशनर शुक्री देवी को उनके घर जाकर सम्मानित किया गया। राज्य सरकार की ओर से शुक्री देवी को पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान 80 वर्ष से अधिक आयु वाले पेंशनरों को विशेष रूप से समर्पित है।
उपकोषाधिकारी विक्रम ने बताया कि पेंशनर्स जागरूकता शिविर का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, पेंशन संबंधी जानकारी, स्वास्थ्य बीमा तथा साइबर सुरक्षा जैसी आधुनिक सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान लेखाकार भुवन जोशी, सहायक लेखाकार ब्रजमोहन रावत, अमन सेमवाल, अनिल राणा आदि मौजूद रहे।

More Stories
युवा हैकाथॉन उत्तराखण्ड-2026 में श्री गुरु राम राय पी.जी. कॉलेज को प्रथम स्थान, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने दी बधाई
विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर विश्वविद्यालय का सुमीर ज्ञवाली, वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व कांस्य पदक
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार