कोटद्वार : उत्तरी झण्डी चौड स्थित भगवन्त ग्लोबल विश्वविद्यालय में एक्सिस बैंक के सहयोग से ‘प्लेसमेंट ड्राइव’ का आयोजन किया,प्लेसमेंट सेल प्रभारी गुरजंट सिंह ने बताया कि इसमें मैनेजमेंट, कम्प्यूटर व विज्ञान के 12 छात्र- छात्राओं को शार्टलिस्ट किया गया, चयन का आधार ग्रुप डिस्कशन, रीजनिंग, लिखित परीक्षा व इन्टरव्यू रहा। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. पी.एस. राणा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा समय- समय पर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाता है। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह व डॉ. विभांशु विक्रम सिंह व प्रति कुलपति प्रो पीएस राणा ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी ।

More Stories
ग्लेशियर झीलों की सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश, ग्लेशियर झीलों की निगरानी के लिए अत्याधुनिक सिस्टम होंगे स्थापित, अत्याधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम के साथ मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने ‘लोकल फॉर वोकल’ को दिया प्रोत्साहन, लोहियाहेड में पैदल पहुंचकर स्थानीय स्टॉल पर लिया टिकी का स्वाद
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा: अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर