गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी और महाविद्यालय की यूथ रेड क्रॉस इकाई के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्राफिक एरा हास्पिटल देहरादून के फिजिशियन डॉ. शिवम सेमवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज मिश्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र बुटोला, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिशा कपूर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर ने 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एमपी नगवाल, जिला रेड क्रॉस इकाई के चेयरमैन ओम प्रकाश डोभाल, सचिव सुरेंद्र सिंह रावत, यूथ रेड क्रॉस इकाई के जिला संयोजक डॉ डीएस नेगी, महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस इकाई के संयोजक डॉ एसएल बटियाटा, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो स्वाति नेगी, यूथ रेड क्रॉस इकाई की सदस्य डॉ विधि ढौंढियाल,डॉ कुलदीपसिंह नेगी व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा यूथ रेड क्रॉस इकाई के 70 से अधिक स्वयंसेवी मौजूद रहे।

More Stories
सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर