ग्राम प्रधान पद के लिए सर्वाधिक 706 प्रत्याशियों ने तीसरे दिन किया नामांकन
चमोली। जिले में शुक्रवार तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए कुल 2621 नामांकन हो चुके हैं। जिसके तहत जिला पंचायत सदस्य, सदस्य क्षेत्र पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत और सदस्य ग्राम पंचायत के पदों के लिए आज 1561 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए,जनपद में राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 जुलाई तक नामांकन किए जा सकेंगे। जबकि 7 से 9 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच, 10 व 11 जुलाई को नामवापसी की तिथि तय की गई है।
चमोली जिले में जिले में जिला पंचायत की 26, सदस्य क्षेत्र पंचायत की 244, प्रधान ग्राम पंचायत की 615 और सदस्य ग्राम पंचायत 4385 पदों के लिए चुनाव होने हैं। जिसके लिए राज्य चुनाव आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को 1561 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया है। यहां तीसरे दिन यानि 04जुलाई को सदस्य ग्राम पंचायत के लिए 423, प्रधान ग्राम पंचायत के लिए 706, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए 341 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 91 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कर लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग की ओर से निर्धारित तिथियों के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच व नामवापसी की प्रक्रिया संपादित की जाएगी। जिसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।

More Stories
आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण