उत्तरकाशी : भटवाड़ी तहसील के ग्राम पाही में सोमवार शाम करीब 5 बजे 65 वर्षीय रूकमणी देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह रावत अपनी गोशाला जा रही थीं, तभी अचानक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।
ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बचाया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर कर दिया।
क्षेत्र में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है।

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त