- डीएम : धारा 166,167 अंतर्गत 750 बीघा भूमि पर कब्जा वापसी शुरू।
- 28 फरवरी तक सभी जमीनों पर प्रशासन लहराएगा परचम।
- 300 बीघा भूमि ऑलरेडी कर ली हैं निहित
- कोर्ट कार्य की गई फास्ट ट्रेक: डीएम
- 166, 167 की कार्यवाही सिर्फ नोटिस तक सीमित नहीं,
- प्रशासन है जनसंपत्ति का अभिरक्षक: डीएम
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर शाम ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में धारा 166, 167 के वादों की समीक्षा की। कहा कि राज्य सरकार की वर्णित प्रावधान के अनुरूप भूमि खरीद फरोक्त पर नियमो का उलंघन से संलिप्त होने पर सम्बंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि तहसीलों में लंबित मामलों का शीघ्र समयबद्ध तरीके से लंबित मामलों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।भूमि धोखाधड़ी के खतरों पर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों में तेजी लाने के लिए राजस्व अदालतों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण में गंभीरता दिखाते हुए माह अंत तक प्रभावी कार्य करते हुए धारा 166, 167, 154, 157 के वादों को निस्तारण करेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी उपजिलाधिकारी अपनी-अपनी तहसीलों में वादों के निस्तारण की स्थिति के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही तथा निस्तारित कर वादों के निस्तारण विस्तृत रिपोर्ट प्रत्येेक सप्ताह प्रस्तुत करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिहं, उप जिलाधिकारी कालसी गौरी प्रभात, देहरादून सदर कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुुमार, चकराता योगेश मेहरा, डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, ऋषिकेश स्मृति परमार एवं समस्त तसीलदार उपस्थित थे.





More Stories
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र