देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के सवाड गांव निवासी एक व्यक्ति पर मंगलवार को गांव के पास भालू ने हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घायल को प्राईवेट वाहन से सीएचसी थराली ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सवाड गांव निवासी गंगा राम 59 वर्ष पुत्र शोभन राम गांव के पास जंगल में लकड़ी लेने गया था। घर आते समय रास्ते में घात लगा कर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से गंगा राम के सिर, आंख, मुंह में गंभीर चोट आई है। घायल को ग्रामीणों ने वाहन से थराली अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी थराली के डॉ. संजय सिंह बडियारी ने बताया कि घायल गंगा राम का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीरता को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

More Stories
राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार