देहरादून : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले का है, जहां रेलवे ट्रैक पर पटाखा रखा हुआ यानी कि डेटोनेटर बरामद हुआ. इस मामले में एक्शन लेते हुए जीआरपी पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाले एक संदिग्ध को पकड़ लिया है. घटना मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास की है. हरकत में आई GRP ने डेटोनेटर यानी फोग पटाखा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हरिद्वार जीआरपी को मुरादाबाद रेलवे मंडल के कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़ा है.
GRP ने मौके पर पहुंच कर डेटोनेटर बरामद करते हुए सीसीटीवी के जरिए यूपी के रामपुर निवासी अशोक को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए पकड़ लिया. आरोपी अशोक के पास से पुलिस को कई डेटोनेटर भी बरामद हुए. आपको बता दें कि रेलवे के द्वारा कोहरे के दौरान गाड़ी की गति नियंत्रित करने के लिए डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है.
रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर रखने वाले एक संदिग्ध को पकड़ लिया है. घटना मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास की है. हरकत में आई GRP ने डेटोनेटर यानी फोग पटाखा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. हरिद्वार जीआरपी को मुरादाबाद रेलवे मंडल के कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मोतीचूर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर डेटोनेटर पड़ा है.
UP के रामपुर निवासी अशोक को संदिग्ध हालत में रेलवे ट्रैक पर टहलते हुए पकड़ लिया. आरोपी अशोक के पास से पुलिस को कई डेटोनेटर भी बरामद हुए. आपको बता दें कि रेलवे के द्वारा कोहरे के दौरान गाड़ी की गति नियंत्रित करने के लिए डेटोनेटर का इस्तेमाल किया जाता है.

More Stories
चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त