नौगांव : नौगांव बाजार में देर रात एक बेकरी में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को फायर ब्रिगेड को आग लगने की सुचना मिली। जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गई। लेकिन, आग विक्राल हो चुकी थी। स्थिति को देखते हुए पुरोला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय दुकान में आग लगी, मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान विपिन कुमार पुत्र मगन लाल की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा