रुड़की : रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है। गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। सीओ मंगलौर विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग