कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी चैकिंग कर अपराधियों के विरूद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही किये जाने के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार के निर्देशन में थाना कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के क्रम शनिवार देर शाम में पुलिस टीम ने बिष्ट होटल के पास पटेल मार्ग, कोटद्वार से एक नफर अभियुक्त संतोष विष्ट पुत्र गोपाल सिहं बिष्ट निवासी मानपुर कोटद्वार जिला पौड़ी, उम्र- 43 वर्ष को जुए की खाईबाडी करते हुए पकड़ा । जिसके कब्जे से कुल 8580 रूपये, 3सट्टा पर्ची व एक पेन बरामद हुआ । अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोटद्वार में अभियोग पंजीकृत कर दिया गया है ।

More Stories
जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिया गया व्यवहारिक प्रशिक्षण
स्वावलंबी ग्रामीण हिमालय समिति ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
बागेश्वर : लीती गांव में टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा रोजगार का नया मार्ग