हरिद्वार : उत्तराखंड में बाघों के हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। तजा मामला हरिद्वार का है, युवक घटना के दौरान युवक का बड़ा भाई भी मौके पर मौजूद था। भाई की चीखने की आवाज सुनकर उसके बड़े भाई ने शोर मचाया। जिसके बाद बाघ युवक को छोड़कर भाग गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना हरिद्वार के नलोवाला क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आजम (18) पुत्र बशीर अपने बड़े भाई दिलशाद के साथ भैंस चराने के लिए श्यामपुर रेंज के जंगल गया हुआ था। इस दौरान बाघ ने आजम पर हमला कर दिया। आजम के भाई ने जैसे ही शोर मचाना शुरू किया। बाघ जंगल की तरह भाग गया। दिलशाद ने हमले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल युवक को हरिद्वार के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मामले को लेकर श्यामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी का कहना है कि बाघ की ओर से किए गए हमले को देखते हुए गश्त बढ़ा दी गई है।

More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
होर्मुज स्ट्रेट में कार्गो जहाज पर हमले के बाद अमेरिका का पलटवार, ईरानी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक