- रुद्रप्रयाग जनपदवासी 9 स्थानों पर बने केंद्रों में आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन सेवाओं का ले सकेंगे लाभ
रुद्रप्रयाग : आम जनता की सुविधा के लिए जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर आधार सेवा केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन आधार केंद्रों में नए आधार कार्ड बनाए जाएंगे, साथ ही पुराने आधार कार्डों में संशोधन व त्रुटियों को भी दुरुस्त किया जाएगा। जिन स्थानों पर आधार सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं, उनमें पोस्ट ऑफिस रुद्रप्रयाग, पोस्ट ऑफिस अगस्त्यमुनि, बाल विकास परियोजना कार्यालय बेलनी रुद्रप्रयाग, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) केंद्र काण्डई, आईपीपीबी बीओ क्यूरी दसजूला जगतोली, वार्ड नंबर-6 सचिदानंद नगर रुद्रप्रयाग (एचडीएफसी बैंक के पास), बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊखीमठ, पोस्ट ऑफिस ऊखीमठ और ब्लॉक कार्यालय जखोली शामिल हैं। इन केंद्रों में आम नागरिक नए आधार कार्ड बनवाने के साथ ही अपने पुराने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर आदि की त्रुटियों को भी सुधार कर सकते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी की उद्योग हितैषी पहल, निवेशकों और व्यापारियों के सुझावों पर राज्य सरकार ने तैयार कीं 30 से अधिक नीतियां
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास
मंत्री सुबोध उनियाल की पहल से दून मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी मजबूती