कोटद्वार। आदि शक्ति माँ भुवनेश्वरी विकास समिति सांगुडा बिलखेत की कार्यकारिणी की बैठक आज 10 मई 2026 कोे आदर्श विद्या निकेतन हल्दुखाता कोटद्वार में हुई।
बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई और स्वीकार्य हुए। इसके बाद समिति के अध्यक्ष मदन सिंह रावत जी ने पुरानी कार्यसमिति भंग करने की घोषणा की और नई कार्यकारिणी गठन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।
नई कार्यकारिणी गठन के लिए भारत भूषण नैथानी को सर्वसम्मति चुनाव अधिकारी चुना गया। भारत भूषण नैथानी द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई। 30 मई 2026 को कार्यकारिणी के नये सदस्यों के लिये वोटिंग होगी व मतगणना 31 मई 2026 को होगी।

नई कार्यकारिणी के लिए नॉमिनेशन पत्रों का वितरण शुरू हो गया है व नवीन नैथानी ने उपाध्यक्ष, सोम नैथानी ने सचिव, आलोक नैथानी ने कोषाध्यक्ष, मनीष नैथानी ने सह कोषाध्यक्ष पद के लिए पर्चा प्राप्त किया।
बैठक में चंद्र प्रकाश नैथानी, मदन सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, श्रुतिकृष्ण नैथानी, राजीव नैथानी, रजनीश शर्मा, एडवोकेट राकेश कुकसाल, नवीन नैथानी, जयकृष्ण नैथानी और मुजीब नैथानी आदि शामिल थे ।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
देहरादून में बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
मुख्यमंत्री धामी की उद्योग हितैषी पहल, निवेशकों और व्यापारियों के सुझावों पर राज्य सरकार ने तैयार कीं 30 से अधिक नीतियां