गोपेश्वर : जनपद के मंडल क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ दिलों बैंड के समीप सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर पुलिस बल और आपदा उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सेना के वाहन (संख्या 14C098 9014) में सिग्नल कंपनी के दो जवान सवार थे, जो जोशीमठ की ओर जा रहे थे। इस हादसे में चालक जांबाज सिंह (29 वर्ष), निवासी भिवानी (हरियाणा) को सिर पर हल्की चोटें आई हैं, जबकि दूसरे जवान धवन सिंह (23 वर्ष) के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण वे अचेत हो गए। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल जिला चिकित्सालय गोपेश्वर ले जाया गया, जहाँ जवान धवन सिंह की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से समय रहते रेस्क्यू कर जवानों को अस्पताल पहुँचाया गया।

More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन