गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ धाम में धार्मिक स्थल की गरिमा के विरूद्ध अनुचित व्यवहार करने पर बदरीनाथ कोतवाली पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी नवनीत सिंह भंडारी ने बताया कि बदरीनाथ धाम की पवित्रता एवं धार्मिक गरिमा को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन लगाम के तहत पुलिस की ओर से मंदिर परिसर में हुड़दंग कर रहे चार युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। मंदिर परिसर में गश्त के दौरान चार युवक धार्मिक स्थल की गरिमा के विपरीत व्यवहार करते पाए गए। ये युवक मंदिर क्षेत्र में अनुशासनहीनता, शोरगुल और अनुचित व्यवहार कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए युवकों में अमृतसर पंजाब निवाी कुलदीप सिंह, बामणी गांव निवासी मंजीत आशुतोष उनियाल, नितिन भट्ट शामिल है।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड