उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम श्रद्धालुओं/यात्रियों के स्वागत हेतु पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन ने यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने हेतु व्यापक प्रबंध किए है। चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली है।
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम के साथ ही प्रमुख यात्रा पड़ाव पर सभी मूलभूत सुविधाओं को चाक-चौबंद किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल मार्ग को दुरुस्त किया गया है। यात्रियों को धूप और बारिश से बचाव हेतु मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शैल्टर (आश्रय स्थल) बनाए गए है। पैदल मार्ग पर यात्रियों के विश्राम हेतु बैठने के लिए बेंचों की व्यवस्था की गई है। पैदल मार्ग पर यात्रियों शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
उन्होंने कहा कि धाम पर स्नान घाट को सुव्यवस्थित कर आवागमन को आसान बनाया गया है। भीड़ नियंत्रण को लेकर धाम में एकतरफा (वनवे) सिस्टम लागू किया गया है। हैलीपैड का निर्माण कर आपातकालीन व्यवस्था को मजबूत किया गया है। हैलीपैड से धाम तक पैदल मार्ग का निर्माण किया गया। सभी अल्पकालिक कार्यों को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व पूरा कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता,शौचालय,घोड़ा पड़ाव,प्रीपेड काउंटर जैसे व्यवस्थाओं को भी मजबूत किया है।


More Stories
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार