कोटद्वार। स्थानीय मेडिकल स्टोरों पर मिल रही तमाम अनियमितताओं को लेकर मेडिकल की टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर चैकिंग की। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान को कोटद्वार में मेडिकल स्टोरों पर अनियमितताएं बरते जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन टीम, पुलिस व मेडिकल टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी कर चेकिंग अभियान चलाया । जिसमें कई अनियमित्ताएं पाई गई । कई मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरा ही नहीं लगे हुए थे उन्हें सीसीटीवी लगवाने के लिए आदेश किए गए ।

More Stories
नंदादेवी राजजात यात्रा मार्ग के कार्यों को जल्द किया जाएगा पूरा – डीएम गौरव कुमार
औली विंटर कार्निवल : बर्फीली ढलानों पर पहली बार दिखेगा संस्कृति का संगम
परिवार रजिस्टरों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं