पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत रौता में इस बार सात साल बाद ढोल धमाऊ की थाप पर पांडव नृत्य और पांडव लीला का आयोजन बुधवार से शुरू हो गया है। धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय बना हुआ है। पांडव नृत्य को देखने बड़ी संख्या में धियाणियां (अपने मायके आयी बेटियां) और प्रवासी गांव पहुंचे रहें हैं। गांव में चारों ओर उत्साह का माहौल बना हुआ है।
रौता के निवर्तमान ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा ने कहा गांव की सुख समृद्धि के लिए सात साल बाद पांडव नृत्य और पांडव लीला आयोजन किया गया। जिसमें पांडव नृत्य देखने दूर-दूर के गांवों से बड़ी संख्या में धियाणियां और प्रवासी गांव लौटे हैं। उन्होंने कहा 10 दिसम्बर को गैण्डा कौथिक, 12 को पांडव गंगा स्नान, 15 को चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा और 18 दिसम्बर को वेदिक मन्त्रों के साथ पांडव नृत्य का समापन होगा। उन्होंने क्षेत्र के तमाम लोग को पांडव नृत्य और पांडव लीला देखने के लिए आमन्त्रित किया गया। इस अवसर पर पांडव समिति अध्यक्ष सतेसिंह, बीरेंद्र राणा, राकेश सिंह, नरेन्द्र सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष पूनम राणा, प्रदीप पंवार आदि मौजूद थे।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगाँव में शुरू हुआ SwiftSchool का संचालन, शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा – स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने बेहतर अवसर
ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की समीक्षा, समयबद्ध लक्ष्य व बजट के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश
उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, रुद्रप्रयाग के बदले डीएम, देखों सूचि ………..