देहरादून/गुवाहाटी : प्रदेश की कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुवाहाटी में असम के पर्यटन एवं लोक स्वास्थ मंत्री जयंत मल्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कई समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला को उत्तराखंड के रेशम से बनी शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया और भगवान बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया। असम के पर्यटन मंत्री जयंत मल्ला ने भी कृषि मंत्री गणेश जोशी को अंग्वस्त्र ओढ़ाकर उनका प्रदेश आगमन पर स्वागत किया।
More Stories
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमडे़ सहसपुरवासी
Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जुलाई 2025
देहरादून : पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया संपन्न, अब होगी जांच