देहरादून : कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तराखण्ड स्टेट सीड एंड ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी पर जैविक उत्पादों के प्रमाणीकरण के लिए प्रतिबंध लगाए जाने के प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कृषि विभाग के सचिव को निर्देश जारी करते हुए अपर सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति गठित करने का आदेश दिया है। समिति को निर्देशित किया गया है कि वह आगामी 10 दिनों के भीतर समस्त औपचारिकताओं की जांच कर पूरी आख्या सहित संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करें।

More Stories
उत्तराखंड सूचना कर्मचारी संघ ने किया पदोन्नत अधिकारियों का स्वागत
सूचना विभाग में पदोन्नति : अर्चना व बद्री चन्द नेगी को बनाया गया उप निदेशक
नारी सम्मान पर कांग्रेस घिरी, कांग्रेस के विरोध में देहरादून में महिलाओं की विशाल रैली, मुख्यमंत्री धामी का महिला आरक्षण मुद्दे पर राहुल गांधी पर तीखा हमला