देहरादून : सूबे के कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुई क्षति को लेकर बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने जनपद उत्तरकाशी में सी-ग्रेड के फलों के लिए तीन दिन के भीतर कांटा लगाने के निर्देश दिए। साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली में अधिक से अधिक किसानों को एप्पल मिशन के अंतर्गत सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उन्होंने अधिकारियों को जायका परियोजना पर कार्य तेज करने, नवंबर माह से प्लांटेशन शुरू करने और जायका का कैलेंडर शीघ्र जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में मंत्री ने घेरबाड़ के बकाया भुगतान को तत्काल करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सहायक कृषि अधिकारियों के वेतन विसंगतियों पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सहायक कृषि अधिकारियों ग्रेड – 3 और ग्रेड – 2 की तैनाती पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों की बाध्यता समाप्त करने का प्रस्ताव भेजें। मंत्री ने विभाग में मॉली के रिक्त 400 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया 30 सितम्बर तक पूर्ण करने के भी आदेश दिए। इस अवसर पर सचिव कृषि एसएन पांडेय, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून में जटिल गर्भाशय फाइब्रॉएड का उन्नत रोबोटिक सर्जरी से सफल इलाज
आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल, आपदा प्रबंधन और पंचायती राज मिलकर करेंगे काम , कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को किया संबोधित, कहा – स्नातकों से सहानुभूति, सत्यनिष्ठा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ सेवा करने का किया आह्वान