देहरादून: स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्यो के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्यता को बढ़ाने हेतु भी विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। वर्तमान में चकराता रोड पर बिंदाल पुल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनो तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई गई है। जिस पर बायीं ओर DEHRADUN एवं दायीं ओर UTTARAKAKHAND के साथ साथ संस्कृत में गायत्री मंत्र एवम अन्य श्लोक भी लिखे गए हैं एवं भव्यता बढ़ाने हेतु वॉल वॉशर लाइटें भी लगाई गई हैं। इसी प्रकार ई सी रोड पर भी विकसित किए गए फुटपाथ पर बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों हेतु झूले, स्मार्ट सेल्फी पॉइंट, फुटपाथ पर एल आकार की एल.ई.डी. लाइट स्थापित की गई है।
स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि, देहरादून पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण शहर है, इसलिए शहर को पर्यटकों हेतु आकर्षक एवं देहरादून के जनमानस हेतु सुलभ एवं सुविधाओं से युक्त बनान स्मार्ट सिटी की प्राथमिकता में हैं।

More Stories
कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने की विभागवार समीक्षा बैठक, समयबद्ध रूप से व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश
कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों में गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता – मेलाधिकारी सोनिका
राज्य में “सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा” बना सुशासन की नयी पहचान, 73 कैम्पों में 64 हजार से अधिक लोगों ने की भागीदारी, 22 हजार से अधिक लोगों को किया गया लाभान्वित