चमोली। भू-वैकुंठ बद्रीनाथ धाम में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बर्फबारी ने पूरी घाटी को चांदी जैसी सफेद रंगत से सराबोर कर दिया है। रविवार को दिन भर हुई भीषण बर्फबारी के बाद सोमवार सुबह तक भी रुक-रुक कर हिमपात का दौर जारी रहा, जिससे धाम में अब तक तीन से चार फीट तक बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। विश्व प्रसिद्ध भगवान बद्री विशाल का मंदिर वर्तमान में पूरी तरह से बर्फ के आगोश में है, जिसकी मनमोहक तस्वीरें सामने आ रही हैं। मंदिर परिसर से लेकर आसपास की पहाड़ियों तक, जहाँ तक नजर जा रही है वहाँ केवल बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। कड़ाके की ठंड के बीच धाम का यह अलौकिक और खूबसूरत स्वरूप श्रद्धालुओं व प्रकृति प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर रहा है।

More Stories
हरिद्वार में संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संवाद में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की सहभागिता
मातृशक्ति का आशीर्वाद ही उत्तराखंड की सेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड