देहरादून। भगवान श्री राम की अयोध्या नगरी से श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को निमंत्रण पत्र आया है। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भगवान श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश विदेश से कुछ चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने का निमंत्रण है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय की ओर से व्यक्तिगत निमंत्रण पत्र श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादा गद््दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को भेजा गया है। ऐसे में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का अयोध्या प्रस्थान प्रस्तावित है। काबिलेगौर है कि उत्तराखण्ड सहित देश विदेश में श्री दरबार साहिब के प्रति संगतों में भारी आस्था है। देहरादून के नाम की उत्पत्ति का इतिहास श्री दरबार साहिब के साथ जुड़ा है।


More Stories
निर्माणाधीन चिल्ड्रेन पार्क और जिला पुस्तकालय का डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण, कहा – गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, तय समय में पूरे हों कार्य
जल्द आम जनता के लिए खुलेगा बागनाथ संग्रहालय, डीएम अपूर्वा पाण्डे ने किया निरीक्षण
संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, आपातकाल को बताया काला अध्याय