गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लाॅक के खल्ला गांव की अनसूया देवी की रथडोली देवरा यात्रा मंगरोली गांव पहुंच गई है। मंगरोली गांव में श्रद्धालुओं ने देवडोली की पुष्पवर्षा के साथ आगवानी की। दरअसल बीते साल दो अक्टूबर से अनसूया देवी की रथडोली नौ माह के देवरा यात्रा पर निकली है। इसके तहत केदारनाथ, कालीमठ, गोपीनाथ, बदरीनाथ, सतोपंथ, भविष्य बद्री, वृद्ध बद्री, आदिबद्री तथा पंच प्रयागों में स्नान के पश्चात देवडोली कपीरी पट्टी के भ्रमण पर थी। अब देवडोली कपीरी पट्टी से नंदप्रयाग नगर पंचायत के मंगरोली गांव पहुंची तो भक्तों ने देवडोली की पुष्पवर्षा के साथ आगवानी की। इसके बाद देवडोली की पूजा अर्चना कर लोगों ने सुख समृद्धि की मनौती मांगी। गांवों में अराध्या अनसूया देवी के आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। देवरा यात्रा समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस दौरान देवडोली विभिन्न गांवों को भ्रमण कर लोगों को आशीष देगी अप्रैल माह में रथडोली अपने प्रवास स्थल को लौटेगी। इस अवसर पर महायज्ञ का भी आयोजन होगा। कहा कि अभी तमाम गांवों में देवरा यात्रा निकलेगी।
बताते चलें कि खल्ला गांव के अनसूया देवी की रथडोली 51 सालों बाद देवरा यात्रा पर निकली है। इसके लिए ग्रामीण भी देवरा यात्रा में भागीदार बने हैं। प्रवासियों में देवरा यात्रा को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है। इसके चलते प्रवासी भी देवरा यात्रा संग निकले हैं।

More Stories
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
#DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर