नैनीताल : आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस गुहानाथन नरेंद्र उत्तराखण्ड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किये गये हैं। भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेन्द्र को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हैं।
न्यायमूर्ति गुहानाथन नरेन्द्र को दो जनवरी 2015 को कर्नाटक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया। जस्टिस नरेंद्र 30 अक्टूबर 2023 को आंध्रप्रदेश के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए और तब से वहीं कार्यरत हैं। वह उच्च न्यायालय में सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं और अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति से पहले, उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय में वकालत की। वह अनुभवी न्यायाधीश हैं, जिन्हें कर्नाटक और आंध्रप्रदेश के उच्च न्यायालयों के न्यायिक और प्रशासनिक पक्षों का काफी अनुभव है।


More Stories
श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन