चमोली। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने चमोली के मुख्य बस अड्डे पर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।
यह प्रदर्शन जिला अध्यक्ष पवित्रा बिष्ट के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस संवेदनशील मामले को आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है और जनभावनाओं को भड़काने का काम कर रही है।
महिला मोर्चा का कहना है कि राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जेल भेजा है और प्रकरण वर्तमान में न्यायालय के अधीन है। इसके बावजूद कांग्रेस और कुछ अन्य संगठन राजनीतिक लाभ के लिए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट किया कि सरकार कानून के दायरे में रहकर हर संभव जांच के लिए तैयार है, जबकि विपक्ष इस गंभीर मुद्दे पर भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रहा है।

More Stories
एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम
देहरादून में व्यवस्था सुधारने की बड़ी पहलः टास्क फोर्स गठित, दैनिक रिपोर्ट के आधार पर होगा समाधान 36 दिन से अधिक लंबित शिकायतों पर अधिकारियों को चेतावनी
मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग